पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाती तरुणी शर्मा से एक खास मुलाक़ात


 


चंदौसी मुराबाद की रहने वाली तरुनी शर्मा से हुई एक ताज़ा मुलाक़ात में उन्होंने अपने बारे में कई दिलचस्प खुलासे किये। तरुणी एक बेहद मज़ाकिया और मजबूत शख्शियत है ये वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में "जनसंचार एवं पत्रकारिता" विभाग की छात्रा है पेश है उनसे एक ख़ास बातचीत।

  •  आप ने मॉस कम्युनिकेशन करने का फैसला क्या सोच कर लिया ?
  • मुझे लिखने में बेहद रूचि है मैं अपने इसी शौख को एक सही मुकाम पर ले जाने के लिए मीडिया के क्षेत्र से जुड़ना चाहती हूँ जिसकी वजह से मैंने "मॉस कम्युनिकेशन" करने का फैसला किया। 
  •  आप अपने बारे में कुछ ख़ास बताइये जो आपको बेहद पसंद हो ?
  • मुझे लोगों से कम्यूनिकेट करना अच्छा लगता है साथ ही मुझे चुनौतीपूर्ण कार्य करने में रूचि है
  • आप अपनी स्ट्रैन्थ के बारे में बताइये ?
  • मैं हमेशा सकारात्मक सोच रखने का प्रयास करती हूँ क्योंकि सकारात्मक सोच आपको जीवन में कभी असफल नही होने देती है
  • आपकी वीकनेस क्या है ?
  • वैसे तो मुझे अकेले रहना बहुत ही अच्छा लगता है लेकिन कभी-कभी ऐसी परिस्थितियाँ आ जाती है कि मैं खुद को अकेले पाके बेहद परेशान हो उठती हूँऐसे समय में मैं हमेशा ये चाहती हूँ की मेरे आस-पास मेरी फैमिली रहे जो मुझे मेरे अकेलेपन से लड़ने में मद्दत करें 
  • आप सोशल साइट पर अक्सर खुद के गए हुए गाने के विडियो शेयर करती है.इसकी क्या वजह है ?
  • ऐसा करने से मुझे खुशी मिलती हैमैं गाना हमेशा अपनी ख़ुशी के लिए गाती हूँ मेरे दोस्तों को भी मेरे गए हुए गाने बेहद पसंद आते हैं और उनके कहने पर भी मैं फेसबुक पर अपने गाये हुए गाने के विडियो शेयर करती हूँ
  • ऐसी क्या चीज़ है जो आप करना तो चाहती हैं लेकिन उस चीज़ में फेल होने के डर से आप उसे नही कर पाती ?    
  • ऐसी कोई चीज़ या काम नही है जिसमे मैं फेल होने के डर से उसे न करुं। मैं हर काम को बखूबी करना जानती हूँ और अगर कोई मुश्किल काम हो तो मैं उसे भी पूरा करने का चैलेंज लेती हूँ

  •  आप किस काम को बहुत अच्छी तरह कर सकती हैं ?  
  • मैं सभी काम को बहुत अच्छी तरह कर सकती हूँ क्योंकि मैं अगर कोई काम नही करना चाहती तो उसे नही करूँगीं लेकिन अगर मैंने सोच लिया कि मुझे ये काम करना है तो उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करती हूँ
  • आपका फ्यूचर गोल क्या है ?  
  • मेरा फ्यूचर गोल हमेशा खुश रहना है
  • आप अपने जीवन में अपने आपको कितनी वैल्यू देती हैं ?
  •  मैं खुद को अपने जीवन में सबसे ज्यादा वैल्यू देती हूँ
    • आपको अपने आस-पास के एन्वॉरमेंट या सिस्टम में ऐसी कोई चीज़ दिखती हैं जो आपको पसंद न हो और आप उसे सही करना चाहती हो ?   
    • वैसे तो मैं हर गलत या बुरी बात को सोसाइटी से हमेशा के लिए दूर करना चाहूंगी लेकिन अगर कोई बात मेरे देश की इज़्ज़त को खराब करें तो उसके लिए मैं फाइट करूंगी और उसे सही करना चाहूंगी। 

    •  आप अपने जीवन में किस चीज़ को लेकर सैक्रिफ़ाइज़ कर सकती हैं ? 
    • मैं शादी को लेकर सैक्रिफ़ाइज़ कर सकती हूँ अगर मुझे एक परफ़ेक्ट जीवनसाथी नहीं मिलता है जो मुझे हर तरह से सपोर्ट करें। तो मैं लाइफ टाइम सिंगल रहूंगी। 

    • आप में ऐसी क्या चीज़ है जिसकी वजह से आपको लोग आपके न रहने पर भी याद करेंगे ? 
    • मेरे अंदर कूट-कूट कर प्यार भरा हुआ है इसी प्यार की वजह से लोग मुझे मेरे न रहने पर भी याद करेंगे।

    • आपके लिखे गए ब्लॉग में ऐसी क्या खासियत होती है जो लोगों को आपके ब्लॉग पढ़ने पर मज़बूर करें? 
    • मैं अपने ब्लॉग से लोगों को जीवन की सच्चाई से जुड़ना सिखाती हूँ मैँ वही बाते लोगों को अपने ब्लॉग से बताती हूँ जो सच होती है

    • आपने ये कब सोचा था कि आपको मीडिया की फील्ड में आना है और इसी क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी है ?
    •  जब मैं क्लास नाइंथ में थी तभी  मैंने सोचा था कि मुझे सिंगिंग में अपना कैरिअर बनाना है लेकिन समय के साथ-साथ मेरा इंट्रेस्ट राइटिंग में भी आने लगा और अपने इन्ही दोनों शौख को सही पहचान दिलाने के लिए मैंने मीडिया के क्षेत्र में को चुना। 

    •  आप अपनी लाइफ में कैसे दोस्त बनाना पसंद करती है?  
    • मुझे ऐसे दोस्त बनाना पसंद है जो स्वभाव में मुझसे मिलते-जुलते हो और मुझे हर तरह से सपोर्ट करने वाले हो

    • आपने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई मीडिया स्टडीज एट यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलाहाबाद से करने के बाद लखनऊ आकर आगे पढ़ने के बारे में क्यों सोचा ? क्या आप वहीँ पर रहकर अपने आगे की पढ़ाई नही कर सकती थी ?  
    • मुझे अपने ज़िंदगी में परिवर्तन पसंद है मैं एक जगह रहकर कुछ नही करना चाहती। इसलिए मैंने लखनऊ आकर आगे की पढ़ाई करने का फैसला लिया। 

    •  क्या अपने मीडिया लाइन में अपना फ्यूचर बनाने के लिए पहले से कोई ख़ास तैयारी की है ? 
    • मैंने अपनी तैयारी बेहद खास अंदाज़ में की है मैंने टी-सीरीज़ में सिंगिंग कोर्स किया है नॉएडा में रहकर ABP न्यूज़ में इंटर्नशिप भी की है कई सारे स्टेज पर सिंगिंग प्रोग्राम भी किये है इसके साथ ही इलाहाबाद में इंजीनियंरिग कॉलेज में सिंगिंग जज भी बन चुकी हूँ

    • अगर आपको सिंगिंग या राइटिंग में से किसी एक चुनना पड़े तो आप किसे चुनेगी ? 
    • अगर मुझे द-हिन्दू जैसी जगह लिखने का मौका मिले और वहीँ दूसरी तरफ ए.आर.रहमान के साथ सिंगिंग करने का मौका मिले तो मैं सिंगिंग करना पसंद करुँगी। फिर चाहे भले ही मुझे राइटिंग के ज्यादा अच्छे पैसे मिले। 

    •  आपके जीवन में कभी कोई ऐसा हादसा हुआ है जिसे आप आज भी सोच के घबरा जाती हैं ? 
    • मेरे जीवन में दो ऐसे रोड एक्सीडेंट हुए हैं जिन्हें सोच के मैं आज भी घबरा जाती हूँ पहला एक्सीडेंट मेरा इलेवेंथ क्लास में हुआ जिसमे मेरी आवाज़ भी जा सकती थी और मेरे लिए मेरी आवाज़ सब कुछ है इसके बिना मैं जीने के बारे में सोच भी नही सकती। इसके बाद दूसरा एक्सीडेंट मेरा इसी साल दुबारा हुआ 

                                                                                                                                       शिवांगी बाजपेयी 





























    Comments